गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के पथवलिया गांव निवासी लक्ष्मी सोनकर (65) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बुधवार को गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान कुछ बकरियां रेलवे ट्रैक पर चली गईं। लक्ष्मी बकरियों को ट्रैक से हटा रही थीं, तभी जम्मूतवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। लक्ष्मी के तीन बेटे विकास, नरेंद्र और ऋषि हैं। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)