ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत
मसकनवा (गोंडा)। मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग के निकट मछमरवा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी है। मसकनवा चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मृतक के पास से बैंक की पासबुक मिली। जिसमें उसका नाम गौतम मिश्रा (55) पुत्र वासुदेव मिश्रा निवासी ग्राम मंगलपुर नवादा सारण बिहार अंकित मिला। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दे दी गयी है।