फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

Sun, 02 Aug 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भगौती प्रसाद सोनकर। फाइल फोटो 
विज्ञापन
खरगूपुर। वीरपुर झलैहिया गांव में एक वृद्ध का शव टिन शेड में फंदे से लटका मिला। पुलिस छानबीन कर रही है। वीरपुर झलैहिया निवासी दर्शन सोनकर के अनुसार उनके बाबा भगौती प्रसाद सोनकर (85) घर से करीब 500 मीटर दूर बने टिन शेड में रहते थे। परिजनों के मुताबिक, वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात भोजन करने के बाद वह सोने के लिए टिन शेड में चले गए थे। रविवार सुबह परिजन वहां पहुंचे तो उनका शव टिन शेड में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि सात वर्ष पहले लखनऊ के निजी अस्पताल में उनका ब्लड कैंसर का इलाज हुआ था। इसके बाद से उनका इलाज लगातार चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें