करनैलगंज। 68 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को एक रिश्तेदार उन्हें करनैलगंज सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने अपना नाम प्रतीक सिंह बताते हुए खुद को मृतक का दामाद बताया। प्रतीक ही बुजुर्ग को लेकर सीएचसी पहुंचा था। मृतक की पहचान रामेश्वर प्रसाद सिंह (68) निवासी केशवपुर पहड़वा, कोतवाली नगर गोंडा के रूप में हुई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि मृतक के कोई संतान नहीं थी। उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)