पसका। परसपुर के पूरे अजब बड़े पुरवा निवासी जगन्नाथ सिंह ने बताया कि उनके चचेरे भाई अंबिका सिंह (70) शनिवार को भग्गन चौराहे के पास लोकवाणी केंद्र गए थे। तभी भग्गन चौराहे से चचरी की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक से उनकी साइकिल में टक्कर लग गई। हादसे में अंबिका की मौत हो गई। शाहपुर चौकी प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। (संवाद)