परसपुर (गोंडा)। बच्चों को खाना देकर स्कूल से लौट रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को कार ने रौंद दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
चरहुआं पूरे सुखराम निवासी महेश कुमार तिवारी ने बताया कि शनिवार को उनके पिता राधेश्याम तिवारी (69) साइकिल से बच्चों को खाना देने स्कूल गए थे। लौटते वक्त घर के पास रगड़गंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। मौत की खबर सुनते ही बुजुर्ग के घर में कोहराम मच गया।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि महेश की तहरीर पर बरवन पुरवा, मधईपुर खंडेराय निवासी कार चालक शिवम पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार को कब्जे में ले लिया है।