फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छात्रा को ले गई बड़ी बहन, अपहरण का केस

Fri, 27 Sep 2024 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छपिया के मोकलपुर की रहने वाली एलकेजी की छात्रा का शुक्रवार दोपहर स्कूल से अपहरण हो गया। छात्रा के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच में पता चला कि छात्रा को सीतापुर में रहने वाली बड़ी बहन अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी आठ वर्षीय बालिका के भाई ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उसकी छोटी बहन क्षेत्र के बड़ौलीपुर में संचालित स्कूल में एलकेजी की छात्रा है। वह शुक्रवार सुबह स्कूल गई थी। जहां भोजनावकाश के समय एक युवती स्कूल पहुंची और उसकी बहन को अगवा कर ले गई। छपिया के थानाध्यक्ष कृष्णगोपाल राय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में पता चला कि बालिका की बड़ी बहन की सीतापुर में शादी हुई है। वह शुक्रवार को बालिका से मिलने स्कूल आई थी और उसे साथ लेकर सीतापुर चली गई है। बड़ी बहन से बात हो गई है, पुलिस टीम सीतापुर के लिए रवाना कर दी गई है। टीम बालिका को लेकर शनिवार सुबह तक लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें