करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज तहसील के बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराने के लिए बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने पूर्व की एल्डर कमेटी निरस्त कर नई कमेटी का गठन किया है। सत्य नारायण सिंह को एल्डर कमेटी का चेयरमैन, शिवचंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव, देव नारायण चौबे व प्रभाशंकर मिश्र को सदस्य नामित किया है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन को आगामी 31 जनवरी को माॅडल बाइलाज के नियमों-उपनियमों के अंतर्गत वन बार वन वोट के सिद्धांत का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए बार एसोसिएशन करनैलगंज का चुनाव संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है। (संवाद)