नवाबगंज। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास राम कृपाल तिवारी के मकान में अचानक अजगर घुस आया। अजगर को देखकर वहां पहले से मौजूद बंदरों ने तेज आवाज करना शुरू कर दिया।
हलचल सुनकर परिजन पहुंचे तो घर में अजगर देख दहशत फैल गई। वन दरोगा कमल सिंह ने अजगर को पकड़ लिया। (संवाद)