झंझरी। जिले में तैनात आठ मुख्य आरक्षियों को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति मिली है। डीजीपी के आदेश पर डीआईजी स्थापना ने पदोन्नति सूची जारी की है। इसमें गोंडा में यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार सिंह और चंद्रिका यादव, करनैलगंज कोतवाली में तैनात राजेश कुमार यादव, थाना खोड़ारे में तैनात छत्रधारी, देहात कोतवाली में तैनात राजेंद्र यादव, यूपीपीसीएल में तैनात चंद्रभान सिंह, पुलिस लाइन में तैनात ज्ञानेश्वर प्रसाद व मनकापुर कोतवाली में तैनात विपिन बिहारी वर्मा शामिल हैं। (संवाद)