फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घर में घुसकर तोड़फोड़ व फायरिंग का आरोप

Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। करनीपुर गांव के मजरा झलियन पुरवा निवासी उग्रसेन तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा कि बुधवार रात गांव के ही कुछ लोगों ने उसके दरवाजे पर आकर सीमेंट की चद्दर को तोड़ना शुरू कर दिया। रोकने पर ईंट-पत्थर फेंके और हवाई फायरिंग करते हुए धमकी दी। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष पड़ोसी हैं। जमीन का विवाद था। आरोपी भूमि पर निर्माण कराना चाहते थे। जिस पर वादी ने स्थगन आदेश ले रखा था। इसी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। मोहित समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें