मनकापुर के करोहामान में शिक्षण संस्थान का उद्घाटन करते सांसद। - संवाद
गोंडा। शिक्षा वह अमूल्य धन है, जो न कभी समाप्त हो सकता तथा न ही इसका बंटवारा हो सकता है। शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। ये बातें कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को करोहामान स्थित आरटीएस एजुकेशनल अकादमी के उद्घाटन के दौरान कहीं। सांसद ने स्कूल के संस्थापक व ग्राम प्रधान दिनेश कुमार शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल खोलना भी मंदिर बनवाने जैसा काम है। कहा कि छात्रों को अच्छी शिक्षा देकर बेहतर राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, डॉ. अनिरुद्ध त्रिपाठी, संतोष शुक्ल, राहुल शुक्ल, रज्जन पांडेय, परमेश्वर सिंह, हनुमान सिंह, मुरारी सिंह, राजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।