गोंडा। आपदा के समय लोगों की जान बचाने और राहत कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों व संस्थाओं को चिह्नित करने और उनके नामांकन की जिम्मेदारी स्कूली छात्र-छात्राओं को दी जाएगी। विद्यार्थी क्षेत्र में आपदा के दौरान साहस व सेवा का परिचय देने वाले योग्य नायकों की पहचान कर उनका नामांकन कराएंगे। ऐसे लोगों को प्रत्येक वर्ष 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर सालभर नामांकन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कोई व्यक्ति स्वयं के साथ किसी अन्य योग्य व्यक्ति या संस्था का भी नामांकन कर सकता है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि सभी विद्यालयों को निर्देशित किया जाएगा कि वह विद्यार्थियों के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर पंजीकरण कराएं। (संवाद)