गोंडा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से ई रिक्शा चालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में किशोरी के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि वह ई रिक्शा चलाता है। उसी के साथ ही खोरहसा कस्बा निवासी राशिद भी ई रिक्शा चलाता है। वह उसके घर पर भी आता जाता रहता था। बीते 15 अगस्त के दिन उसकी 15 वर्षीय पुत्री को जियारत कराने के बहाने खोरहसा बाजार की एक मजार पर ले गया। वहां से उसे वह वापस एक गन्ने के खेत में लेकर चला गया है। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। वहीं इसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर में बताने से भी मना किया। इसके बाद भी उसकी बेटी मामले को छुपा नहीं पाई और उसको पूरा मामला बताया। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने मामले में कार्रवाई की गई है, आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।