माधोपुर। कटरा बाजार के सेल्हरी सेल्हरा निवासी ई रिक्शा चालक मोहित सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे मंडप चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी मंडप की ओर से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया। सीएचसी के चिकित्सक अरुण सिंह ने बताया कि नाजुक हालत में मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही उनकी मौत हो गई।