फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: ट्रैक्टर में आई खराबी से रात भर लगा रहा जाम

Sat, 18 Feb 2023 06:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पार्ट (गुल्ला) टूट जाने से करीब 12 घंटों तक भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पसका से बनारस जाने वाली रोडवेज बस भी जाम के कारण वापस लौट गई।
विज्ञापन


करनैलगंज स्थित सरयू पुल का मरम्मत कार्य चलने के कारण तमाम ट्रक व ट्रेलर भौरीगंज मार्ग से होकर भी चल रहे हैं। गुरुवार देररात करीब 11 बजे एक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली इस मार्ग से होकर जा रही थी। ककरहिया पुल के पास सड़क पर ही अचानक ट्राॅली का पार्ट (गुल्ला) टूट गया। जिससे यहां काफी दूर तक जाम लग गया। दूसरे दिन शुक्रवार तक इस मार्ग पर ट्रक, ट्रेलर व वाहनों का लंबा जाम लगा रहा।
गनीमत रहा कि छोटे व हल्के वाहन व बाइक किनारे से निकलती रही। छात्र-छात्राओं की परीक्षा चल रही है। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह करीब 10-11 बजे दूसरे ट्राॅली को मंगवा कर उस पर गन्ना लदवा कर आवागमन को बहाल करवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें