फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नशे में धुत ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों से की अभद्रता, गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी जोन की गाड़ी को रास्ता न देने पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुपईडीह (गोंडा)। एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप कुमार को बहराइच से लौटते समय रास्ता न देने पर पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। नशे में धुत ट्रक चालक के अभद्रता करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कौड़िया थाने के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि एडीजी जोन गोरखपुर बुधवार को हिंसाग्रस्त बहराइच जिले से वापस लौट रहे थे। बहराइच-गोंडा मार्ग पर कौड़िया थाना क्षेत्र के फरेंदा शुक्ल गांव के पास स्थित लकड़ी की टाल के समीन एक चालक रोड पर ट्रक खड़ी करके लकड़ी लोड कर रहा था। एडीजी के वाहन चालक ने हार्न बजाया, लेकिन रास्ता नहीं दिया। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने उतरकर चालक को ट्रक हटाने के लिए कहा तो नशे में धुत चालक ने अभद्रता की। बताया कि ट्रक चालक पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के अटंगा चांदपुर गांव निवासी नरेश कुमार को हिरासत में लेकर पीएचसी पर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। चिकित्सक की रिपोर्ट में नशे में पाए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया कि लकड़ी टाल के मुनीम से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें