फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉ. शालू बनीं महिला अस्पताल की सीएमएस

Fri, 02 Jun 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
डॉ. शालू महेश। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। जिला महिला अस्पताल की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. शालू महेश को शासन से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनाती मिली है। शुक्रवार को पदोन्नति की सूची जारी कर तत्काल कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया। महिला अस्पताल की सीएमएस रहीं डॉ. सुषमा सिंह को 16 फरवरी को पदोन्नति देकर अपर निदेशक बना दिया गया था। इसके बाद से कार्यवाहक सीएमएस के रूप में अस्पताल की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुषमा सिन्हा कार्यभार संभाल रही थीं। डॉ. शालू ने बताया कि सोमवार को वह नया दायित्व संभालेगी। अस्पताल में संस्थागत प्रसव बढ़ाना, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना तथा उन्हें सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें