फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉ. सौम्या बनीं अधीक्षक, डॉ. जेपी शुक्ल ने टीबी क्लीनिक में संभाला कार्यभार

Wed, 03 Sep 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने पीएचसी बरगदी में तैनात ईएमओ डॉ. सौम्या को करनैलगंज सीएचसी का अधीक्षक बनाया है। करनैलगंज के अधीक्षक रहे डॉ. अनुज कुमार को काजीदेवर में बतौर चिकित्साधिकारी स्थानांतरित किया गया है। खरगूपुर में तैनात डॉ. जयप्रकाश शुक्ल को राजकीय टीबी क्लीनिक में स्थानांतरित किया है, जबकि टीबी क्लीनिक में तैनात डॉ. जितेंद्र मिश्र का स्थानांतरण पीएचसी रुपईडीह के लिए किया गया है। बुधवार को डॉ. जयप्रकाश शुक्ल ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सीएमओ ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें