फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ब्रिक्स सम्मेलन में शिरकत करेंगे गोंडा के डॉ. पुष्कर

Thu, 13 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व द​क्षिण अफ्रीका जाने वाले प्रतिनि​​धि मंडल के साथ गोंडा के डॉ.पुष्
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पुष्कर मिश्र ब्रिक्स देशों के राजनीतिक दल का तंत्र मजबूत करने और आर्थिक सुधार व संघर्षों पर चर्चा करने के लिए आयोजित सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 18 से 20 जुलाई तक ‘ब्रिक्स पॉलिटिकल पार्टीज डायलॉग’ थीम पर पांच देशों का सम्मेलन होगा। अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस के आमंत्रण पर भारतीय जनता पार्टी अपना प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका भेज रहा है।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए भारत के प्रतिनिधिमंडल को बधाई दी। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के गोंडा से डॉ. पुष्कर मिश्र, तमिलनाडु के अध्यक्ष के अन्नामलई, गुजरात के सत्येंद्र प आंध्र प्रदेश की ए रेड्डी प्रमुख हैं। सम्मेलन में भारत, ब्राजील, रूस, चीन व दक्षिण अफ्रीका के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। पुष्कर के चयन पर गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, प्रेमनारायण पांडेय, अजय सिंह आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें