फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डॉ. कुशाग्र को मिला बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

Fri, 21 Nov 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बीएचयू में सम्मान प्राप्त करते गोंडा के डॉ. कुशाग्र पॉल। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
गोंडा। पाेर्टरगंज निवासी डॉ. कुशाग्र पाल ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बुधवार को बीएचयू में आयोजित 65वें वार्षिक दिवस समारोह में कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने उन्हें उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन, शोध कार्य और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए अवार्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डॉ. कुशाग्र ने बीएचयू से एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता अनिल कुमार पाल अधिवक्ता व मां डॉ. नीतू चंद्रा निजी महाविद्यालय में शिक्षिका हैं। कुशाग्र की सफलता पर राजेश जायसवाल, शिवराम सिंह, रामबरन मौर्य, संतोष सोनी, अमित पांडेय आदि ने खुशी जताई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें