फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का केस

Sun, 30 Jul 2023 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के महुली खोरी की रहने वाली जैतुन निशा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी सुहाना की शादी आठ मई 2023 को साबरपुर बनकटवा निवासी मुकीम से हुई थी। ससुराल वाले पांच लाख रुपये की नकदी व बुलेट मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। इसी के चलते पति मुकीम, ससुर शफीउल्ला, सास जरीना, देवर असलाम व ननद गुड़िया ने सुहाना को पीटकर घर से निकाल दिया। इंस्पेक्टर विद्यासागर पांडेय ने बताया कि पति समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें