परसपुर (गोंडा)। ग्राम पंचायत गोगिया के प्रधान सालिकराम ने बताया कि बुधवार देर रात एक कुत्ते ने ग्राम पड़ैनिया सालपुर धौताल निवासी अजय गोस्वामी के तीन पड़वा, एक पड़िया, एक भैंस व ढाई वर्ष की बछिया को काट लिया। इससे एक पड़वा की मौत हो गई। अजय गोस्वामी ने बताया कि पशुओं को काटने वाला कुत्ता भी मर गया। पशु चिकित्सालय बालपुर के फार्मासिस्ट पंकज चौधरी ने बताया कि उक्त मवेशियों को एआरवी लगाया गया है। मवेशियों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। (संवाद)