फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: फंदे पर लटकने से पहले डाॅक्टर ने बनाया वीडियो

Sat, 27 Jan 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी आयुष चिकित्सक ने अपने क्लीनिक में पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

इससे पहले आयुष चिकित्सक ने खुद के बयान का वीडियो बनाया और एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें पत्नी की शंका से आहत होकर आत्महत्या का फैसला करने की बात लिखी है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

काॅलोनी निवासी रवि यादव ने बताया कि छोटा भाई आयुष चिकित्सक देवीदयाल उर्फ सोनू (28) पुत्र श्याम नाथ यादव आवास विकास कॉलोनी स्थित भरतपुरी में क्लीनिक चलाता था।
विज्ञापन

देवीदयाल का पत्नी प्रिया से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। प्रिया यादव उसके भाई पर एक अन्य महिला से संबंध होने को लेकर शक करती थी। इससे देवीदयाल परेशान था।
26 जनवरी को वह घर से क्लीनिक के लिए निकला था। दोपहर क्लीनिक के पड़ोस के लोगों से सूचना मिली कि क्लीनिक पर देवीदयाल पंखे के हुक से रस्सी के सहारे लटका है। वह परिवार के लोगोें के संग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

रवि के मुताबिक, क्लीनिक में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें देवीदयाल ने पत्नी प्रिया को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि पत्नी उसपर एक अन्य महिला से संबंध होने का शक करती है। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या का फैसला लिया है। रवि ने बताया कि देवीदयाल ने आत्महत्या से पहले अपने मोबाइल फोन से एक वीडियो भी बनाया है। जिसमें पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। कोतवाल नगर राजेश सिंह बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आई है। तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें