फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागजी रिपोर्टिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
गोंडा के कलेक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की बैठक करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने पोषण समिति की बैठक में खराब प्रगति वाले अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों को उचित पोषण के लिए जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराने में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सीडीपीओ और सुपरवाइजर फील्ड में निकलना शुरू कर दें, सिर्फ कागजी रिपोर्टिंग करने वाले कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सीडीपीओ व सुपरवाइजर फील्ड में निकलकर बच्चों का वजन कर उनकी लंबाई के अनुसार उन्हें श्रेणीबद्ध करने में जुट जाएं। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण वाटिका तैयार करवा दें। अतिकुपोषित बच्चों की विशेष निगरानी की जाए, जरूरी होने पर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाय। बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्र, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें