फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर डीएम खफा, दी चेतावनी

विज्ञापन
फोटो-21-गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते डीएम डॉ. उज्जवल कुमार। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। विकास और निर्माण कार्यों में लापरवाही पर कई अफसरों की मुश्किलें बढ़ सकतीं हैं। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा में निर्माण कार्यों में हो रही लापरवाही पर चेतावनी दी है। साथ ही स्पष्ट किया कि यदि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता खराब पाई गई तो जिम्मेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्यों का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समय से कराना सुनिश्चित करें। संस्था से राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिसवा मनकापुर का निर्माण कार्य, कृषि कल्याण केंद्र बेलसर, मिशन कायाकल्प के कार्यों में गुणवत्ता पर जोर दिया।
वहीं, गन्ना मूल्य भुगतान, खाद्यान्न वितरण एवं कोटे की रिक्त दुकानों का आवंटन, श्रम योगी मानधन योजना, श्रमिक पंजीयन, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं, पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ गौरव कुमार, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसीएमओ डा. एपी सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार आदि अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें