फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अभियान चलाकर रोका जाए बालश्रम व बाल विवाह

विज्ञापन
गोंडा के जिला पंचायत सभागार में जानकारी देते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वासन, बाल हिंसा, बाल विवाह उन्मूलन के प्रति वृहद जन जागरण अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने कहा कि अभियान काफी सराहनीय प्रयास है। इससे लोगों में जागरूकता आएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चिह्नित कटरा ब्लॉक के साथ-साथ पूरे जनपद में बाल श्रम रोकने की कार्रवाई की जाएगी। 14 वर्ष तक के सभी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाए तथा उसकी सतत निगरानी की जाए। माइक्रो प्लान बनाकर बाल श्रम, बाल विवाह को रोका जा सकता है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि संविधान ने बच्चों को कई अधिकार दिए हैं।
18 वर्ष तक के बच्चों से बाल श्रम करवाना प्रतिबंधित है। यदि कोई बच्चा बालश्रम करता हुआ पाया जाए तो उसे श्रम विभाग के टोल फ्री नंबर पर सूचना दें। उपायुक्त श्रम अनुभव वर्मा, एएसपी शिवराज ने भी जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बाल श्रम व बाल विवाह की समस्या को दिखाया गया। कार्यक्रम में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें