गोंडा। तरबगंज के किसान बालिका व बेलसर के महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कालेज में डीएम नेहा शर्मा ने सोमवार को जन चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को नगरीय सुविधाएं शीघ्र मुहैया कराने का भरोसभभी दिलाया। उन्होंने पीड़ितों की शिकायत सुनकर उन्हें तत्काल निस्तारित कराने का निर्देश भी दिया। कहा कि नगरीय विकास के लिए जनसहयोग जरूरी है।
बेलसर नगर चौपाल के दौरान रघुनाथ द्विवेदी और राम अचल ने सड़क व इंटरलॉकिंग व समेत छुट्टा जानवरों का मुद्दा उठाया है। सुनीता ,सावित्री ,रेखा ,राज बहादुर ,रामफल प्रजापति और शकील ने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य समस्याएं उठाई है।