फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: काम में सुस्ती पर डीएम नाराज, चेतावनी

Mon, 03 Apr 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर ब्लाॅक के ग्राम सिसवा में 24 करोड़ 68 लाख रुपये से बन रहे अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण में ढिलाई पर सोमवार को डीएम डॉ. उज्जवल कुमार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सप्ताहभर में श्रमिक बढ़ाकर कार्य को तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही कार्य में तेजी न आने पर कार्यदाई संस्था एवं संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है। डीएम ने मनकापुर के ग्राम बैरीपुर रामनाथ एवं भिटौरा द्वितीय में निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय का भी औचक निरीक्षण किया। बैरीपुरनाथ में विद्यालय निर्माण में प्रयोग हो रहीं ईंटों की गुणवत्ता खराब मिली। इस पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें