गोंडा। गोवंश संरक्षण पर जिलाधिकारी डाॅ. उज्जवल कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गोशालाओं व्यवस्थित हों और वहां गोवंश रखे जाएं। जिस ब्लाॅक के स्कूल में पशु गए और पढ़ाई बंद हुई तो बीडीओ जेल जाएंगे। उनके खिलाफ एफआईआर होगी।
सभी बीडीओ को गोवंश आश्रय स्थलों की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि हर ब्लॉक में कम से कम 1500 गोवंशो को धारण करने की क्षमता अवश्य हो। कहा कि किसानों की फसल गोवंश द्वारा चरे जाने की शिकायत किसी भी ब्लॉक से नहीं आनी चाहिए।
अधिक से अधिक निराश्रित गोवंशों को गोशालाओं में भेजा जाए। सभी गोवंशो की टैगिंग कराने व गोवंश की मृत्यु हो जाने पर उसका पोस्टमार्टम कराकर डेथ सर्टिफिकेट गोशाला में रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं को हल कराना ही उद्देश्य है। संवाद