गोंडा। हरदोई में हुई विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत की प्रांत योजना बैठक में दिवाकर सोमानी को संगठन का गोंडा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इससे पहले वे संगठन में जिला कोषाध्यक्ष और जिला मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। नवीन दायित्व मिलने पर दिवाकर ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन हिंदुत्व, संगठन व राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया है और आगे भी पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। गोविंद, दीपेंद्र, महेश तिवारी, रामप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश सोनी, राकेश वर्मा, राजकुमार शुक्ल, गुदगुद मिश्र, शारदाकांत पांडेय, दुर्गा प्रसाद चौबे, पंकज अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, शिवकुमार सोनी, भूपेंद्र आर्य, भरत गिरी सहित अन्य ने दिवाकर को बधाई दी है। (संवाद)