फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डायवर्जन संग होगी कड़ी सुरक्षा

Sun, 09 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सावन को लेकर सजा दुखहरणनाथ मंदिर। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सोमवार को भोर से ही जयकारों के शिवालय गुंजायमान हो जाएंगे। शहर के दुखहरणनाथ, खरगूपुर के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर समेत जिलेभर के शिवालयों में दो लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर भगवान महादेव की आराधना करेंगे।
विज्ञापन

शहर के दुखहरणनाथ मंदिर में भोर चार बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए महिलाओं व पुरुषों को अलग-अलग द्वार से प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर के रास्ते पर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। सोमवार को बड़गांव पुलिस चौकी से तथा गुरुनानक चौराहे से आगे वाहन नहीं जाएंगे। एएसपी शिवराज ने बताया कि मंदिर के आसपास सीसीटीवी लगाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को भ्रमण कर व्यवस्था पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
इसी तरह खरगूपुर के ऐतिहासिक पृथ्वीनाथ मंदिर, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर, मनकापुर के करोहानाथ, करनैलगंज के बरखंडीनाथ मंदिर, तरबगंज में कामेश्वरनाथ मंदिर में सुरक्षा चाक-चौबंद कर दी गई है। पृथ्वीनाथ मंदिर में सजावट की गई है। यहां मेला भी कल शुरू होगा। मंदिर में जलाभिषेक के लिए बैरिकेडिंग के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। एसपी आकाश तोमर ने सभी प्रमुख शिव मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सावन मास के पहले सोमवार को व्रत रखकर शिव की आराधना की जाएगी। रविवार शाम से ही मंदिरों के सामने फल-फूल व प्रसाद की दुकानें सज गईं। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए गंगाजल, दूध, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, मदार, दही, चीनी, जनेऊ, चंदन, कमलगट्टा, इत्र, मेवा, पान व सुपारी का इंतजाम करने में श्रद्धालु जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें