फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: इंटरमीडिएट के जिला टॉपर तीनों मेधावियों का सम्मान

Tue, 23 Apr 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से केक काटते इंटरमीडिएट क
विज्ञापन
गोंडा। विकासखंड इटियाथोक के तीन विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। तीनों विद्यार्थियों को बराबर-बराबर अंक मिले हैं। जिन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सोमवार को बुके देकर सम्मानित किया गया। इन मेधावियों से केक कटवाकर परिजनों को भी शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

सरदार पटेल इंटर कॉलेज बिनोहनी अर्जुनपुर की छात्रा सना फातमा को यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 483 अंक मिले हैं। उन्हें जिले में पहला स्थान मिला। अमर उजाला फाउंडेशन ने सोमवार को सना को उनके घर अर्जुनपुर में सम्मानित किया। इस दौरान आमिर खान, मो. इरशाद, आसमां परवीन, नाजमीन, समीर, स्वामीनाथ उपाध्याय, बिलाल शाह मौजूद रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र शिवाकांत पांडेय को भी अमर उजाला फाउंडेशन ने सम्मानित किया। करुवापारा गांव के शिवाकांत पांडेय को भी 483 अंक मिले हैं। इस दौरान सुरेश नारायण पांडेय प्रबंधक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज, अशोक यादव, कुलदीप पांडेय, प्रदीप पांडेय मौजूद रहे। इसके अलावा इटियाथोक बाजार की इंद्रकुंवरि स्मारक बालिका इंटर काॅलेज की छात्रा बुशरा जबी को भी इंटरमीडिएट परीक्षा में 483 अंक प्राप्त हुए। बुशरा ने भी जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। अमर उजाला फाउंडेशन की टीम ने सोमवार को बुशरा के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया। परिजनों के साथ केक काटकर बुशरा का चेहरा खुशी से खिल गया। इस अवसर पर परिवार के डाॅ. शमीम, अकरम सेठ, कहकशां परवीन, मो. शाहिद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें