फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चमड़े की फैक्ट्री से दुर्गंध आने पर जताई नाराजगी

Sun, 02 Mar 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। ग्राम लालेमऊ में मृत जानवरों का चमड़ा निकालने व हड्डी को इकट्ठा करने के गोदाम को गांव से हटाने के लिए रविवार को भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। नारेबाजी शुरू हो गई। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। लालेमऊ निवासी सूरज सिंह, राहुल सिंह, मोनू सिंह, शुभम सिंह, बच्छराज मिश्र, राहुल दीक्षित, सूर्यलाल महतो, जगदीश, राजेश दूबे आदि लोगों ने समाधान दिवस में शिकायत करते हुए फैक्ट्री को गांव से दूर कराने की मांग की है। जिपं सदस्य विवेक सिंह व पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित की अगुवाई में फैक्ट्री को हटाने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी भारत भार्गव का कहना है कि जांच के लिए टीम को लगाया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें