फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गाना बजाने को लेकर विवाद, तीन पर केस

Sun, 02 Mar 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। नरेंद्रपुर गांव निवासी श्याम नरायन तिवारी ने बताया कि शनिवार को उनके बड़े भाई की बेटी की शादी थी। द्वारचार के समय डीजे बज रहा था। रात 11.30 बजे बगल के गांव बहादुरा निवासी मनोज यादव, प्रदीप यादव और महेश यादव आए और दूसरा गाना बजाने को लेकर विवाद करने लगे। मना करने पर गाली देने लगे। फिर लाठी-डंडे व लोहे की राॅड से मारने लगे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। बीचबचाव करा रहे धानेपुर निवासी रिश्तेदार अनिल तिवारी को भी पीटा। इंस्पेक्टर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें