फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बाराही देवी मंदिर के मालिकाना हक का विवाद गहराया

Fri, 07 Jul 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उमरीबेगमगंज के मुकुंदपुर गांव स्थित शक्तिपीठ मां बाराही देवी मंदिर के मालिकाना हक को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। तीन पीढ़ियों से मां बाराही देवी मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा व पूजा-अर्चना करने वाले परिवार की साध्वी रामा देवी ने मेला प्रबंधक रामपाल सिंह के कानूनी नोटिस के जवाब में खुद को मंदिर की मुख्य ट्रस्टी बताया है। उन्होंने रामपाल सिंह को तथाकथित मेला प्रबंधक बताकर पलटवार किया है।
विज्ञापन

रामा देवी ने बताया कि पिछले करीब 50 वर्षों से मंदिर के मालिकाना हक को लेकर विवाद चल रहा है। समय-समय पर तथाकथित प्रबंधक द्वारा कूटरचना करके मंदिर की जमीन हड़पने का प्रयास किया जाता रहा है। ग्रामवासियों ने न्यायालय में मुकदमा दायर कर इस पर अंकुश लगाने की कोशिश की मगर रसूखदार लोगों की दखल के चलते अधिकारी कोई भी फैसला लेने से कतराते रहे। साध्वी रामा का कहना है कि सदियों से उनके परिवार के लोग मंदिर में पूजा-अर्चना करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें