फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: लंबित विवेचनाओं का जल्द करें निस्तारण

Mon, 16 Oct 2023 10:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करतीं सीओ जीआरपी सरोज पांडेय। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। नवरात्र, दशहरा सहित अन्य त्योहारों मद्देनजर काननू-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए सीओ जीआरपी सरोज पांडेय ने रविवार को गोंडा जंक्शन स्थित जीआरपी थाना परिसर का निरीक्षण किया। जीआरपी गोरखपुर अनुभाग की सीओ ने उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं के साथ ही गुम मोबाइल बरामद करने के संबंध में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, टिकट हाॅल, सर्कुलेटिंग आदि स्थानों पर भ्रमण कर आगामी पर्वों के दृष्टिगत अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसएचओ अरविंद शर्मा, हरिवंश यादव, फूलचंद यादव, धर्मवीर सिंह, संजय अग्निहोत्री, प्रमोद यादव, विपिन पांडेय, अजय कुमार, बलविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें