फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: संघ के पथ संचलन में दिखा अनुशासन

Fri, 14 Apr 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। खाकी रंग की फुल पैंट, सफेद चमकदार शर्ट के साथ सिर पर काली टोपी तथा हाथ में दंड लिए अनुशासित ढंग से कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों के पथ संचलन को देखने के लिए शुक्रवार को सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी। नन्हें स्वयंसेवक से लेकर विधायकों तक को एक ही पंक्ति व वेष में देखकर लगा कि मानों अखंड भारत एक ही धागे में पिरोकर देखभक्ति की मानव शृंखला बना दी गई हो। ये दृश्य शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर आयोजित पथ संचलन में देखने को मिला।
विज्ञापन

करीब 1000 स्वयंसेवक शुक्रवार को पथ संचलन कार्यक्रम में टॉमसन मैदान में उपस्थित हुए। वहां से रैली निकलकर गुरुनानक चौराहा, गुड्डूमल चौराहा, भरत मिलाप चौराहा, एकता चौक, मनोरंजन तिराहा, पुरानी हनुमानगढ़ी व रामलीला मैदान होते हुए फिर से टाॅमसन मैदान पहुंची। रैली में सबसे आगे नन्हें स्वयंसेवक ड्रम बजाते हुए चल रहे थे। उनके पीछे अनुशासित ढंग से दो पंक्तियों में जिले के आम-ओ-खास लोग कदमताल करते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में भारत माता की जय, श्रीराम के जयकारे भी लगाए जा रहे थे। राष्ट्रसेविका समिति की ओर से स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। टॉमसन मैदान पहुंचने के बाद ध्वज प्रणाम व संघ की प्रार्थना के बाद मुख्य अतिथि व पूर्व उत्तर प्रदेश के सह क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज का उद्बोधन हुआ। उन्होंने कहा कि पथ संचलन संघ का एक परंपरागत कार्यक्रम है। इसमें अनुशासन, एकता, देशप्रेम की भावना जाग्रत होती है।
इस दौरान विभाग संघचालक राम प्रसाद गुप्त, जिला संघचालक श्रीमान सिंह, विभाग कार्यवाह अमित कुमार, जिला कार्यवाह अश्विनी कुमार, जिला प्रचारक आकाश, सूरज, धर्मेंद्र के अलावा विधायक बावन सिंह व विनय द्विवेदी, अनुपम प्रकाश मिश्र, विद्याभूषण द्विवेदी, दीपक गुप्ता, राजेश तिवारी, हरीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें