धानेपुर। क्षेत्र के निजी आईटीआई में बृहस्पतिवार को आयोजित खेल प्रतियोगिता की 100 और 200 मीटर दौड़ में क्रमशः दिनेश वर्मा तथा ज्योति वर्मा ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में 103 खिलाड़ियों ने दौड़, वॉलीबॉल, लंबी कूद व खो-खो में हिस्सा लिया। संरक्षक आरएस श्रीवास्तव व जमुनही के ग्राम प्रशासक अखिलेश तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अनिल मौर्य ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में निलेश द्वितीय व सुरेंद्र सैनी तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में रीता द्वितीय व सुमन तृतीय रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में अभय सिंह प्रथम, नीलेश द्वितीय व अक्षय कुमार तृतीय और बालिका वर्ग में निधि प्रथम, सुमन द्वितीय व बबिता तृतीय स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल में पवन विश्वकर्मा और खो-खो में महिमा शुक्ला की टीम ने जीत हासिल की। विजयी खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक गौरव श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। (संवाद)