गोंडा/नवाबगंज (गोंडा)। अपर निदेशक नगर निकाय ऋतु सुहास ने मंगलवार को शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मालवीय नगर स्थित महाराजा देवीबख्श सिंह पुस्तकालय का निरीक्षण किया। वहां पर्याप्त स्थान देखकर उन्होंने पुस्तकालय को डिजिटल लाइब्रेरी में परिवर्तित करने का अधिशासी अधिकारी संजय मिश्र से प्रस्ताव मांगा। कहा कि गोंडा में डिजिटल लाइब्रेरी खुलने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा होगी। कर्मचारियों को पुस्तकों का सलीके से रखरखाव के निर्देश दिए। इसके बाद नवाबगंज में एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण कर कर्मियों को प्रशिक्षण देकर सेंटर को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। कान्हा गोशाला में भूसे, गोवंशों के रखरखाव, पानी और बिजली की व्यवस्था के साथ हीट वेव से पशुओं को बचाने की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। (संवाद)