फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पानी छोड़ते ही कट गई धनई पट्टी माइनर

Wed, 06 Aug 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। सरयू नहर धनई पट्टी रजबहा में काफी जद्दोजहद के बाद पानी छोड़ा गया। मगर पानी आते ही हड़ियागाड़ा डाकखाना पुरवा के पास नहर कट गई। इससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। करीब 10 हजार लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। स्थानीय ग्रामीण नवीन सिंह, पवन सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह, विजय पाल सिंह आदि ने बताया कि नहर कटने से तथा पुल अधूरा होने के कारण गांव का रास्ता बंद है। ग्राम प्रधान रमेश सिंह ने बताया कि गांव से बाहर जाने के लिए पांच किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार साहू का कहना है कि अधिशासी अभियंता को मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें