गोंडा। धानेपुर कस्बा निवासी पुरुषोत्तम जायसवाल ने डीआईजी को पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें कहा कि पिता स्वयंवर ने उसके खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। आरोप है कि उसके पक्ष में जांच रिपोर्ट लगाने के लिए धानेपुर थाने के हेड कांस्टेबल फईमुद्दीन खान ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। हेड कांस्टेबल फईमुद्दीन खान का कहना है कि रुपये मांगने व धमकाने का आरोप निराधार है।