फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गंगा दशहरा पर सरयू आरती में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 05 Jun 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
करनैलगंज में गंगा दशहरा पर सरयू की आरती करते श्रद्धालु। - संवाद 
विज्ञापन
करनैलगंज/खरगूपुर/मनकापुर (गोंडा)। गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को जिले में कार्यक्रमों की धूम रही। शाम को करनैलगंज में सरयू तट पर सरयू नदी की आरती की गई। इसमें डीएफओ पंकज शुक्ल, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर, विवेक सिंह, महंत सुनील पुरी, डॉ. अरुण सिंह आदि शामिल हुए। खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन किया। मनकापुर के सिसवा स्थित करुणा गोशाला में अध्यक्ष विद्या प्रसाद शुक्ल ने यज्ञ और पौधरोपण किया। डीपी शुक्ल, शशिप्रभा द्विवेदी, सुनीत शुक्ल, जगत पाल शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें