मालवीयनगर में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार। -स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। मालवीय नगर की प्राचीन रामलीला में बृहस्पतिवार रात खर-दूषण वध, जानकी हरण, जटायु मोक्ष और शबरी मिलन की लीलाओं का मंचन किया गया। अयोध्याधाम के हनुमत लीला मंडल के कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शूर्पणखा के प्रसंग पर दर्शकों ने आनंद लिया। साधु वेश में आए रावण द्वारा माता सीता के हरण के दृश्य ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। प्रसंगों के अनुरूप रामचरितमानस की चौपाइयों के सस्वर पाठ पर श्रद्धालु झूम उठे। इससे पहले भगवान श्रीराम की शोभायात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। (संवाद)