गोंडा। देवीपाटन मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य टीम ने मंडलायुक्त के आवास पर जाकर इलाज किया। इस दौरान एंटीजन किट से कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिसके बाद सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि मंडलायुक्त की दोनों जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं हैं। वह चिकित्सीय निगरानी में होम आइसोलेशन में हैं।