फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों की लापरवाही की मांगी रिपोर्ट

Mon, 19 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर बुधवार को जिलेभर में कराई गई स्वास्थ्य केंद्रों की पड़ताल में बड़े स्तर पर अनियमितता मिली थी। मनकापुर सीएचसी में अधिक समस्या मिली थी। इस मामले का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एचडी अग्रवाल से पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि यदि कोई चिकित्सक लंबी अवधि से एक ही स्थान पर तैनात है तो उसे तत्काल स्थानांतरित किया जाए। यही नहीं उप मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट नियमित देने का भी निर्देश दिया है। अपर निदेशक एचडी अग्रवाल ने कहा कि निर्देशों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें