गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि सभी विद्यालयों की बसों में एक महिला स्टाफ की तैनाती की जाए। इसके लिए स्कूलों प्रबंधकों को अलग से निर्देश जारी किया जाए। साथ ही चालक की नियमित तौर पर जांच कराएं। डीएम ने ब्लैक स्पॉट को प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। नगर पालिका के ईओ, सीओ सिटी व यातायात पुलिस को शहर में संयुक्त रूप से भ्रमण करने को कहा। बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) रामचंद्र भारतीय, एडीएम आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, सीओ सिटी आनंद कुमार राय आदि मौजूद रहे। (संवाद)