गोंडा। गोंडा-बहराइच से गोंडा होकर वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन बंद होने से देवीपाटन मंडल के हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन न चलने से अयोध्या, काशी विश्वनाथ, प्रयागराज में तीर्थ स्थानों का दर्शन करने से लोग वंचित रह जाते हैं। इस ट्रेन को चलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्शदात्री सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अनिल कुमार लोहाटी से मुलाकात की। उन्होंने तत्काल ट्रेन को चलाने की मांग की है।