फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जलस्तर में कमी, कटान में तेजी

Mon, 14 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज/विश्नोहरपुर (गोंडा)। सरयू नदी का जलस्तर घटते हुए खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। इस बीच कटान तेज हो गया है। नवाबगंज के साकीपुर चहलावा में गन्ने की फसल लगे खेत नदी की धारा में समा रहे हैं। करनैलगंज क्षेत्र में कटान के चलते बांध और नदी के बीच की दूरी कम हो रही है। सोमवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 105.120 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 90 सेंटीमीटर नीचे है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता पंकज कुमार आर्य का कहना है कि बाढ़ जैसे कोई हालात नहीं है। बांध, स्पर और गांव सब सुरक्षित हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें