गोंडा। फार्मेसी एंड फार्मासिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से देवीपाटन मंडल व चारों जिलों के मीडिया प्रभारी की घोषणा की गई। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रभाकर नाथ पांडेय ने शनिवार को नए पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें राकेश शुक्ला को मंडल मीडिया प्रभारी, डॉ. नफीस अंसारी को मंडल सह मीडिया प्रभारी, नीलेश्वरनाथ पांडेय को गोंडा का मीडिया प्रभारी, चंद्रभूषण को बहराइच जिले का, राहुल रतन को बलरामपुर तथा सिराज अहमद को श्रावस्ती का जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पदाधिकारियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष पियूष सिंह को भेजी गई है। (संवाद)
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश